मंगलवार, 2 अगस्त 2011

तू खुद से हार गया |


पर्वतों को तोड़ दिया

नदियों का मुह मोड़ दिया ,

सागर को थाम लिया ,

चंद्रमा पर कदम किया ,

परमाणु बम फोड दिया |

विद्युत की विद्या से

अंधियारा दूर किया,

हे, छोटे से मानव

तूने सब काज किया |



धरम ग्रंथ लिख डाले

ज्ञान का प्रकाश किया,

धरती से अंबर तक

एक छत्र राज किया,

धरा के एक कोने से

उस कोने बात किया,

कैसा चमत्कार किया,

हे, छोटे से मानव

तूने सब काज किया |



सब कुछ जीता तूने

पर खुद से हार किया,

अंतरिक्ष जीता तूने

अंतर ना जीत सका,

सकल जगत राज किया

निज मन ना राज किया,

हे, छोटे से मानव

तू खुद से हार गया |



राजीव जायसवाल

२८/१२/२०१०



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें