शुक्रवार, 12 अगस्त 2011

हम देवा |


हम देवा

दैत्य भी हम

हम प्रकाश

तमस भी हम

हम ही सूर्य

चंदा भी हम

हम समस्त

हम सब से कम

हम गोरे

हम ही हैं काले

हम निर्धन

हम पैसे वाले

हम कसाई

बकरा भी हम

रुदन हम ही

शहनाई हम |

हम चतुर

मूरख भी हम

संत भी हम

पापी भी हम

संयम हम

कामी भी हम |



हम कालिख

हम धवल प्रकाशा

हम धरती

हम नील आकाशा

हम जीवन

हम ही यमपाशा

हम नीरव

हम खेल तमाशा |



हम सुगंध

हम ही दुर्गंधा

हम रूप रंग

हम भीषण गंदा

हम मेघा

हम सूरज , चंदा

हम देवा

हम कीट पतंगा |





हम ही तुम

हम सब में वासा

हम में है हम

हम प्रभु निवासा |



राजीव जायसवाल

08/08/2011


















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें