शनिवार, 6 अगस्त 2011

मैं हिंदू , तू मुसलमान |


मैं हिंदू

तू मुसलमान

हम दोनो

इंसान

मैं पढ़ता गीता

तू पढ़ता क़ुरान

तू रखता रोजे

मैं उपवास

तू जाता मक्का

मैं कैलाश

तू अहमद मौला

मैं जायस राज |



होता जो तू हिंदू

मैं होता मुसलमान

तू पढ़ता गीता

मैं पढ़ता क़ुरान

मैं होता मौला

तू होता राज

क्या बदल जाता कुछ खास

बदल जाते नाम

बदलते ईमान |

पर होते तो इंसान

फिर अंतर क्या

जो मैं हिंदू

तू मुसलमान

या तू हिंदू

मैं मुसलमान |

राजीव जायसवाल

06/08/2011

this poem is presented below in roman script---

main Hindu

tu Musalman

main padhta Geeta

tu padhta Koran

tu rakhta rojey

main rakhta upwas

tu jata Makka

main jata kailash

tu Ahmad maula

main jayas Raj.



Hota jot u Hindu

Main hota Musalman

Tu padhta Geeta

Main padhta Koran

Main hota Maula

Tu hota Raj

Kya badal jata kuch khas

Badal jate naam

Badal jate Iman

Par hote to insaan

Fir antar kya

Jo main Hindu

Tu Musalman

Ya tu Hindu

Main Musalman.

RAJIV JAYASWAL



















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें