बुधवार, 25 अप्रैल 2012

हैरानी है |




 हैरानी है
हैरानी है
जित देखूं
उत हैरानी है |

मेरा होना
हैरानी है ,
तेरा होना
हैरानी है ,
सोना ,जगना
हैरानी है ,
जीना, मरना
हैरानी है |

कहना , सुनना
हैरानी है ,
चाहत, नफ़रत
हैरानी है ,
प्यार मोहब्बत
हैरानी है |

सूरज उगना
हैरानी है ,
सूरज ढलना
हैरानी है ,
चंदा , तारे
हैरानी है ,
सागर गहरे
हैरानी है |

गर्भ में आना
हैरानी है  ,
जीवन पाना
हैरानी है ,
मौत का आना
हैरानी है
सांस का आना
हैरानी है ,
देह को पाना
हैरानी है |

हृदय धड़कना
हैरानी है  ,
नयन फड़कना
हैरानी है ,
सुंदर चेहरे
हैरानी है ,
गूंगे , बहरे
हैरानी है |

हैरानी है
हैरानी है
जित देखूं
उत हैरानी है |

Rajiv

शुक्रवार, 20 अप्रैल 2012

कई युग गए ,नहीं तुम मिले |



इंतज़ार
तेरा किए
कई युग गए
नहीं  तुम  मिले |
 हज़ारों मिले
मगर प्रिय तुम से
सभी कम  मिले |

कभी ये मिले
कभी  वो मिले ,
जिन को था मिलना
नहीं  वो मिले ,
नयन भी थके
युगों तक तके |

कोई ना मिला
समझ जो सके
मेरे बिन कहे,
जो मुझे पढ़े
मैं जिसे पढ़ुँ ,
मन मेरा छुए
तन मेरा छुए |

कोई मुझ सा हो
मुझ सा जो सोचे ,
मेरे संग रहे
दुख मेरे सहे
सुख मेरे सहे ,
मुझ से सब कहे
मेरी सब सुने |

कई युग गए
नहीं  तुम  मिले |

राजीव
20/04/2012

गुरुवार, 19 अप्रैल 2012

जागो रे जिन जागना , अब जागन की बार |

जानता हूँ
जिंदगी फानी है
जानता हूँ
एक दिन आनी है
जानता हूँ
ये बहता पानी है
जानता हूँ
फर्र उड़ जानी है |

जानता हूँ
शरीर छाया है
जानता हूँ
चहुँ दिश माया है
जानता हूँ
सदा ना रहना है
जानता हूँ
सब यहीं रहना है |

जानता हूँ
सभी को जाना है
जानता हूँ
फिर नहीं आना है
जानता हूँ
देह ने ढलना है
जानता हूँ
आग में जलना है |

किस लिए
फिर यूँ भागा फिरता हूँ
किस लिए
कामिनी पे मरता हूँ
किस लिए
खुद पे ही इतराता हूँ
किस लिए
जाग नहीं पाता हूँ |

राजीव
१३/०४/२०१२
जागो रे
जिन जागना
अब जागन की बार
फिर क्या जागे नानका
जब छोड़ चला संसार |

<photo id="1" />

सब उस का खेल तमाशा है |


ना कोई हँसाता है
किसी को
ना कोई रुलाता है
किसी को ,
सब उस का खेल तमाशा है
कभी हँसाता है
किसी को
कभी सताता है
किसी को |

तू है क्या
खेल खिलौना है ,
मलिक के आगे
बौना है ,
ले लाख बना तू मंसूबे ,
जो होना है
सो होना है |

ये भी कर लूँ
वो भी कर लूँ ,
घर अपना
पैसे से भर लूँ ,
मूरख कितना नादान है तू
ना साथ तेरे
कुछ जाना है |

राजीव
१८/०४/२०१२