शनिवार, 16 जुलाई 2011

लोग ही लोग |


सुंदर लोग

काले लोग,

धूर्त लोग

मतवाले लोग,

पावन लोग

लांछित लोग,

मूरख लोग

ज्ञानी लोग,

भोग , रोग से

लिपटे लोग,

योगी लोग

तपस्वी लोग |



दुर्बल लोग

बलशाली लोग ,

भोले लोग

विषैले लोग ,

शोषक लोग

पीड़ित लोग ,

सूफ़ी लोग

नशेड़ी लोग ,

प्रेमी लोग

उखड़े लोग ,

चतुर लोग

अनाड़ी लोग ,

पढ़ाकू लोग

खिलाड़ी लोग |



भंजक लोग

पुजारी लोग ,

निंदक लोग

बलिहारी लोग ,

डाकू लोग

सिपाही लोग ,

साधारण लोग

अधिकारी लोग ,

ग्राहक लोग

व्यापारी लोग |

रोते लोग

हंसते लोग

चुप से लोग

बकते लोग |



इधर भी लोग

उधर भी लोग

कहाँ से आए

इतने लोग

कहाँ को जाएँ

इतने लोग

जहाँ भी देखें

लोग ही लोग

कौन बनाता

ये सब लोग

कौन मिटाता

ये सब लोग |



राजीव जायसवाल

२०/०४/२०११



सब तरफ लोग, लंबे, नाटे, पतले , मोटे, गोरे , काले | कौन बनाता है, इन सब लोगों को |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें