शनिवार, 8 सितंबर 2012

मन अधीर |


मन अधीर
सुन री पीर 
मन का साथ ,
मन का हाथ ,
कभी न छोड़ ,
मन से निज का ,
नाता जोड़ |

मन अधीर 
क्या है बात ,
किस की बाट ,
रहा ताक ,
कौन छोड़
गया साथ ,
याद करे
किस की बात |

मन अधीर
दर्द भेंट ,
किया कौन ,
किस की प्रीत 
कौन मीत ,
साथ छोड़ 
गया कौन ,
कुछ तो कहो
क्यों हो मौन |


राजीव
०८/०९/२०१२ 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें