शुक्रवार, 4 नवंबर 2011

प्यार हद से ज़्यादा ना करो |

हद से ज़्यादा ना करो
प्यार
हद से ज़्यादा ना करो |
तकलीफ़ देता है
तुम्हें भी
मुझे भी
दिल
हद से ज़्यादा
बेकरार ना करो
तकलीफ़ देता है |


ना
तुम हो राधा
ना
कृष्ण मैं |
सब ये बातें
हैं बेकार
मेरी यादों में
दिल बेकरार
ना करो |
प्यार
हद से ज़्यादा ना करो |

ना
मिलो मुझ से
ना
मिलन सपने बुनो
मैं
तेरे काबिल नहीं
मेरी खातिर
दिल दुखी तुम ना करो
प्यार
हद से ज़्यादा ना करो |

राजीव
०४/११/२०११


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें