बुधवार, 7 सितंबर 2011

चंचल मन |

एक दिवस , अमृत वाणी
एक दिवस, प्रेम कहानी
एक दिवस,ज्ञान योग
एक दिवस,प्रणय संयोग |

एक दिवस , क्रोध की ज्वाला
एक दिवस, शांत मधुशाला
एक दिवस,कर्म और धर्म
एक दिवस, बेहया बेशर्म |

एक दिवस , प्रभु की अनुकंपा
एक दिवस, ईश्वर में शंका
एक दिवस,सब धर्म समान
एक दिवस, स्वधर्म अभिमान |

एक दिवस , तलवार की धार
एक दिवस, कायर नर नार
एक दिवस, राधा और श्याम
एक दिवस, राही अंजान |

मानव मन के कितने रूप
एक  दिवस छाया, एक दिवस धूप
मन में देव, मन ही में भूत
एक दिवस राम, एक दिवस यमदूत |
राजीव

2 टिप्‍पणियां: