शनिवार, 19 नवंबर 2011

बरसात साथ साथ हुई |

वहाँ भी
बरसात हुई ,
यहाँ भी
बरसात हुई  ,
तुम भी वहाँ
भीग गईं ,
मैं भी यहाँ
भीग गया ,
कैसी
अनोखी बात हुई ,
बरसात
साथ साथ हुई |

नयन तेरे
मेघ घिरे ,
नयन मेरे
मेघ घिरे ,
नयनों से
नीर बहे ,
घिर कर
बरसात हुई ,
कैसी अनोखी
बात हुई  ,
बरसात
साथ साथ हुई |

राजीव
२०/११/२०११

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें