शुक्रवार, 12 अप्रैल 2013

देखो देखो----------------------------


देखो देखो
मन को देखो
देखो देखो
तन को देखो
देखो
कोई विचार है क्या
देखो
कहीं , विकार है क्या
देखो
अंतर्मन को देखो |

देखो
धवल प्रकाश को देखो ,
देखो
नील आकाश को देखो ,
जल को देखो ,
थल को देखो  ,
देखो
हर स्थल को देखो |

देखो देखो
बचपन देखो ,
यौवन देखो ,
जीवन देखो ,  ,
देखो देखो
हर क्षण  देखो |

देखो
लाख सूर्य को  देखो ,
चंद्रमा देखो ,
तारे देखो   ,
देखो 
जग को सारे देखो |
देखो
देख देख ,
खो जाओ ,  ,
देखो 
ब्रह्म
ब्रह्म हो जाओ |

राजीव
12/04/2013

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें