रविवार, 27 जनवरी 2013

ब्रह्म ज्ञानी--------



ब्रह्म ज्ञानी
सिम्ररे दिन रैन
ब्रह्म ज्ञानी
ब्रह्मा का ज्ञान
ब्रह्म ज्ञानी
मूंदत नहीं नैन
ब्रह्म ज्ञानी
जागृत  दिन रैन |


ब्रह्म ज्ञानी
छोटे से छोटा
ब्रह्म ज्ञानी
मोहित ना होता
 ब्रह्म ज्ञानी
सुखिया ना दुखिया
ब्रह्म ज्ञानी
जागृत  ही सोता |


ब्रह्म ज्ञानी
ना मोह, ना माया
ब्रह्म ज्ञानी
ना दुख की छाया
 ब्रह्म ज्ञानी
ना क्रोध, ना लोभा
ब्रह्म ज्ञानी
ना भोग , ना धोखा |
--------------राजीव 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें